News
  • Class 10
    • Math
    • Science
    • SST
    • Hindi
    • Sanskrit
    • English
  • Our YouTube
  • Our Apps
  • NCERT Books
    • Class 8
    • Class 9
    • Class 10
    • Class 11
    • Class 12
  • Objectives
    • Math
    • Science
    • SST
    • Hindi
    • Sanskrit
    • English
  • हमसे जुड़े

अंग्रजी का भी परीक्षा रद्द

 


Bihar Board 10th: बिहार बोर्ड ने रद की तीन केंद्रों की अंग्रेजी परीक्षा, लॉकर न खुलने से छात्र मायूस

सिवान के तीन परीक्षा केंद्र पर शनिवार को अंग्रेजी की परीक्षा रद कर दी गई। बैंक का लॉकर नहीं खुलने से सिहौंता बंगरा उच्च विद्यालय उमाशंकर उच्च विद्यालय व अनुग्रह नारायण उमाशंकर सिंह महिला महाविद्यालय मैट्रिक परीक्षा केंद्र पर एक्जाम नहीं हुए।

संसू, महाराजगंज (सिवान) : सिवान में शनिवार की सुबह उस समय अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया, जब सिहौंता बंगरा उच्च विद्यालय, उमाशंकर उच्च विद्यालय व अनुग्रह नारायण उमाशंकर सिंह महिला महाविद्यालय मैट्रिक परीक्षा केंद्र के लिए प्रतिनियुक्त पदाधिकारी अंग्रेजी का प्रश्न पत्र लेने के लिए सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की शाखा में पहुंचे। बैंक के कर्मचारियों द्वारा बैंक का लॉकर खोलने का प्रयास किया गया तो बैंक का लॉकर नहीं खुला। एसडीओ ने तुरंत इसकी सूचना जिलाधिकारी अमित कुमार पांडेय व बिहार विद्यालय परीक्षा समिति को दी। अंत में लॉक नहीं खुलने पर बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा निर्णय लेते हुए तीनों केंद्रों पर आयोजित होने वाली प्रथम पाली की परीक्षा को रद करते हुए 9 मार्च को पुन: परीक्षा कराने की घोषणा की गई। 

2380 परीक्षार्थियों को देनी थी परीक्षा
प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रथम पाली की परीक्षा में तीनों केंद्रों पर 2380 परीक्षार्थियों को परीक्षा में शामिल होना था। इसमें सिहौंता बंगरा उच्च विद्यालय केंद्र में 1143, उमाशंकर उच्च विद्यालय केंद्र में 596 व अनुग्रह नारायण उमाशंकर सिंह महिला महाविद्यालय परीक्षा केंद्र में 641 परीक्षार्थी शामिल हैं।


Bihar Economic Survey: 2030 तक साक्षर होगा बिहार का हर व्‍यक्ति, आर्थिक सर्वे से जगी उम्‍मीद

यह भी पढ़ें
निर्धारित समय से शुरू हुई दूसरी पाली की परीक्षा
शनिवार को दूसरी पाली में होने वाली अंग्रेजी विषय की परीक्षा निर्धारित समय से शुरू हुई। इस दौरान किसी तरह की परेशानी नहीं हुई। सभी परीक्षार्थियों को ससमय परीक्षा केंद्र में प्रवेश करा दिया गया था। 

प्रश्नपत्र नहीं पहुंचने से उग्र हुए परीक्षार्थी
अनुमंडल क्षेत्र के सिहौंता बंगरा उच्च विद्यालय, उमाशंकर उच्च विद्यालय व अनुग्रह नारायण उमाशंकर सिंह महिला महाविद्यालय परीक्षा केंद्र पर प्रश्नपत्र नहीं पहुंचने से सभी परीक्षार्थी उग्र हो गए। स्थिति बिगड़ते देख एसडीओ रामबाबू कुमार, एसडीपीओ पोलस्त कुमार एएसडीओ किसलय श्रीवास्तव, नगर पंचायत  के कार्यपालक पदाधिकारी अरविंद कुमार सिंह, थानाध्यक्ष अशोक कुमार सिंह पुलिस बल के साथ तीनों केंद्रों का दौरा कर केंद्राधीक्षकों व बच्चों को इस बात से अवगत कराया। 


यह भी पढ़ें
क्या कहते हैं जिलाधिकारी
सिवान के जिलाधिकारी अमित कुमार पांडेय ने बताया कि नौ मार्च को तीनों केंद्रों के परीक्षार्थियों की परीक्षा आयोजित की जाएगी। इस संबंध में बिहार विद्यालय परीक्षा समिति को अवगत करा दिया गया है। प्रश्न पत्र के लिए प्रतिदिन सुबह में बैंक के लॉकर से प्रश्ननत्र ले जाया जाता था। लेकिन शनिवार को तकनीकी गड़बड़ी के कारण लॉकर नहीं खुल पाया। करीब तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद लॉकर को खोला जा सका। इसकी जांच के लिए दो सदस्यीय जांच टीम का गठन भी कर दिया गया है। महाराजगंज एसडीओ व एसडीपीओ को जांच की जिम्मेदारी दी गई है कि आखिर किन परिस्थितियों में ऐसा हुआ है। जांच के बाद अग्रतर कार्रवाई की जाएगी। 
  •  Share
  •  Share
  •  Share
Newer Post Older Post
Chemistry Objective for Class 12th
1
The Solid State
Click
2
Solutions
Click
3
Electro Chemistry
Click
4
Chemical Kinetics
Click
5
Surface Chemistry
Click
6
General Principles and Processes of Isolation of Elements
Click
7
The p Block Elements
Click
8
The d and f Block Elements
Click
9
Coordination Compounds
Click
10
Haloalkanes and Haloarenes
Click
11
Alcohols Phenols and Ethers
Click
12
Aldehydes Ketones and Carboxylic Acids
Click
13
Amines
Click
14
Biomolecules
Click

News
Design by ANKIT SINHA